एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने त्रिनेत्र भवन का किया निरीक्षण, कैमरों की कार्यशीलता, मानीटरिंग की ली जानकारी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कानून-व्यवस्था की निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी ने त्रिनेत्र भवन स्थित कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर भर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, उनकी लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा तकनीकी संचालन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सतत निगरानी के निर्देश दिए। 

123

एसीपी ने अधिकारियों से कैमरों की कवरेज, रिकॉर्डिंग सिस्टम, कंट्रोल रूम की प्रतिक्रिया क्षमता और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रहें और किसी भी खराब कैमरे को तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित नजर रखने तथा अपराध नियंत्रण में तकनीक के बेहतर उपयोग पर जोर दिया।

123

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जिससे अपराध की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

123

Share this story