नियम का उल्लंघन करने वाले नाविकों पर कार्रवाई जारी, एक नाव सीज, 8 पर मुकदमा 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर और बिना लाइफ जैकेट के नाव संचालन करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने एक नाव को सीज करते हुए आठ लोगों के खिलाफ आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

डीसीपी काशी जोन के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गंगा में एक नाव पर तय क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित नाव को तत्काल सीज कर दिया गया। साथ ही नाव संचालक और सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार बीते एक सप्ताह में यह तीसरी कार्रवाई है, जब क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि गंगा में नौकायन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share this story