हरहुआ ओवरब्रिज पर खड़े पंचर मैजिक में घुसा तेज रफ्तार ऑटो, तीन गंभीर घायल, वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर हादसा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे पंचर होकर खड़े मैजिक वाहन में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को हरहुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे ऑटो सवारियां लेकर शहर से बाबतपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हरहुआ ओवरब्रिज पर पहुंचा, सड़क किनारे पंचर होने के बाद खड़े मैजिक वाहन से टकरा गया। बताया गया कि मैजिक का पहिया पंचर हो गया था। उसका चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर पहिया बदल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मैजिक में पीछे से भिड़ गया।

123

तीन यात्री गंभीर रूप से घायल
हादसे के समय ऑटो में मीराशाह निवासी आजम शाह और साहिल शाह, चितईपुर निवासी आरिफ शाह, दिलीप उपाध्याय तथा संदीप उपाध्याय सवार थे। दुर्घटना में आजम शाह, साहिल शाह और आरिफ शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अन्य दो यात्रियों की स्थिति को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

चालक ऑटो छोड़कर फरार
हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और मैजिक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। हरहुआ ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे ने फोरलेन पर खराब वाहनों को खड़ा करने के दौरान सुरक्षा इंतजामों की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है। तेज रफ्तार वाहनों के आवागमन वाले मार्ग पर पंचर या खराब वाहन खड़ा होने की स्थिति में पर्याप्त दूरी पर चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा उपाय जरूरी हैं, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकें।

BK Pathak
BK Pathak

21909 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story