काशी विश्वनाथ धाम में नवरात्रि की सांस्कृतिक संध्या, भक्ति और कला का अद्भुत संगम

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में चैत्र नवरात्रि  के तृतीय दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता का अनुपम उदाहरण बनकर सामने आई। शिवार्चनम् मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे धाम परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया, जहां श्रद्धालु मां भगवती की उपासना में पूर्ण रूप से लीन नजर आए।

123

कार्यक्रम में देश के ख्यातिलब्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. राकेश कुमार ने बांसुरी वादन से मधुर संगीत की छटा बिखेरी, वहीं विदुषी सुचारिता गुप्ता के भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति-रस में डुबो दिया। श्री राहुल मुखर्जी एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य ने मंच पर ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। इसके साथ ही पं. रविशंकर और डॉ. ममता टंडन की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

123

इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शनार्थी शामिल हुए, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। धाम परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह सुदृढ़ रहीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मंदिर न्यास द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक संध्या श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना की अविस्मरणीय छाप छोड़ गई।

123

123

123

123

Share this story