वाराणसी: सेवा पखवाड़ा के सातवें दिन  वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का होगा आयोजन, दिखाएंगे आत्मनिर्भर भारत की कहानी

a

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 15 दिनों तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सातवें दिन 23 सितंबर को वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसका दायित्व महिला मोर्चा को सौंपा गया है।

मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय  ने गुलाब बाग में आयोजित बैठक में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक जिले व महानगर से उभरते हुए "आत्मनिर्भर भारत" की सफलता की कहानी "वोकल फार लोकल" के माध्यम से प्रदेश तक पहुंचाना है। महानगर स्तर पर लोगों को लोकल उत्पादों और व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट से जुड़ी प्रदर्शनी लगाकर लोगों को प्रेरित करना है।  वहीं महानगर कार्यक्रम प्रभारी महामंत्री नवीन कपूर ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं मंडल पदाधिकारी लोकल उत्पाद  खरीदें और उसके वीडियो और फोटोग्राफ उस लोकल उत्पाद एवं व्यवसाय को चिन्हित करते हुए, सोशल मीडिया व नमो एप पर शेयर करें। उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से बेहतरीन जागरूकता का काम करने वाले 10 जिलों के अध्यक्षों को केंद्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।बैठक का संचालन महामंत्री प्रज्ञा पांडेय द्वारा किया गया  तो वहीं महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने धन्यवाद  दिया। इस कार्यक्रम के निमित्त अभियान का सह प्रमुख भाजपा उपाध्यक्ष डॉक्टर गीता शास्त्री तथा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अशोक पटेल को बनाया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, डॉ गीता शास्त्री, कुसुम सिंह पटेल, प्रज्ञा पांडेय, मंजू सिंह, मीरा गुप्ता, आरती पाठक, साधना पांडेय, प्रीति पुरोहित, रेखा सोनी, नेहा कक्कड़, मोहनिका माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी प्रज्ञा पांडेय, चंद्रकला विश्वकर्मा, मोनिका पांडेय, संध्या पांडेय, साक्षी साहनी, पूजा राय, गीता शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
a

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story