वाराणसी में आयोजित हुई सक्षम CNG ऑटो-कार रैली, नमो घाट से कमिश्नर ने किया रवाना
Updated: Apr 23, 2022, 16:05 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रिपोर्ट : सोनू कुमार
वाराणसी। सक्षम परियोजना के अंतर्गत शनिवार की सुबह 7 बजे नमो घाट से सीएनजी सक्षम ऑटो-कर रैली को रवाना किया गया। रैली को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और गेल इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक के एन सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान के एन सिंह, मुख्य महाप्रबंधक गेल इंडिया लिमिटेड ने बताया कि आज वाराणसी में सक्षम परियोजना के तहत ऑटो-कार रैली का आयोजन किया गया था। इसमें सीएनजी ऊर्जा से चलने वाले वाहनों को एक्टर कर एक सन्देश देने की कोशिश की। हमने यहाँ नाव को भी इस योजना में जोड़ा है।
भारत सरकार का प्रयास ऊर्जा के प्रति संचेतना जोड़ना सरहानीय है।




