वाराणसी : शनिवार को सुबह 10 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। राष्ट्रीय लोक अदालत का 14 मई शनिवार को स्थानीय दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से अपराह्न तक आयोजित किया गया है। लोक अदालत मे निस्तारित मामलों का अपील किसी अदालत मे नही होती

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी सम्बन्धित मामले, बैक ऋण सम्बन्धित मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक झगड़े, राजस्व सम्बन्धित मामले, दाखिल खारिज भूमि के पट्टे, वन भूमि सम्बन्धित मामले, बेगार श्रम सम्बन्धित मामले, भूमि अर्जन से सम्बन्धित मामले, फौजदारी से सम्बन्धित मामले, ट्रैफिक ई-चालान, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा से सम्बन्धित मामलो का निस्तारण जनपद न्यायालय के अतिरिक्त कलेक्ट्रेट एवं तहसील मे भी सम्बंधित न्यायालयो मे आयोजित किया जायेगा। 

सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की राष्ट्रीय लोक अदालत मे 29161 कुल मामले (परिवार न्यायालय-48, बिजली 344, सिविल वाद 394, एएनआई एक्ट 200, एमएसीटी एक्ट 98, बैक 13582, राजस्व 8310 क्रिमनल 6185) मामले निस्तारण हेतु लगे हैं।

Share this story