जनमित्र न्यास को मिला संयुक्त राष्ट्र के नेशनल इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल का स्पेशल कंसल्टेटिव स्टेटस

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जनमित्र न्यास को संयुक्त राष्ट्र के नेशनल इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल का स्पेशल कंसल्टेटिव स्टेटस 2022 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के  नेशनल इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल के विभाग के गैर सरकारी संगठन के बैठक में दिया गया। 

दरअसल, जनमित्र न्यास ने वर्ष 2019 में स्पेशल कंसल्टेटिव स्टेटस् के लिए आवेदन किया था। आवेदन पर 19 सदस्यीय समिति ने विचार करने के बाद  स्पेशल कंसल्टेटिव स्टेट्स दिया। जिन संगठनों को विशेष दर्जा दिया गया है, वे परिषद की बैठकों में भाग ले सकते हैं और बयान जारी कर सकते हैं।

बता दें कि जनमित्र न्यास का गठन सन 1999 में  श्रुति नागवंशी, संत विवेक दास और ज्ञानेन्द्रपति ने लेनिन रघुवंशी के आगुवाई में किया। मानवाधिकार जन निगरानी समिति, जनमित्र न्यास का कार्यक्रम इकाई है। स्थापना से ही न्यास उत्तर प्रदेश के कई जिले में जनमित्र गांव और केंद्र की स्थापना करके वंचित समुदाय के लोगों का मानवाधिकार संरक्षण करके सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

Ankita Yadav
Ankita Yadav

4076 Articles

Share this story