हर घर तिरंगा अभियान : आराजी लाईन ब्लाक मुख्यालय के युवक मंडल ने किया झंडा वितरण का कार्यक्रम 

 
हर घर तिरंगा अभियान : आराजी लाईन ब्लाक मुख्यालय के युवक मंडल ने किया झंडा वितरण का कार्यक्रम 

वाराणसी। आजादी के अमृत मोहत्सव के अवसर पर आराजी लाईन ब्लाक मुख्यालय में झंडा वितरण का कार्यक्रम किया गया। आराजी लाइन के क्षेत्रीय युवक समिति के अध्यक्ष राम सिंह वर्मा को माननीय ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल द्वारा 1600 झंडे का वितरण किया गया। 

इस मौके पर अध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि ये झंडा हर गांव के हर घर पर झंडा हो। 600 झंडा प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी के जवानों को दिया गया और  1000 झंडा क्षेत्रीय युवक मंगल दल के पदाधिकारियों को दिया गया।  जरुरत पड़ने पर और झंडा मगाया जाएगा यह झंडा लगातार हर गांव में सभी युवक मंगल दल के पदाधिकारी एवं हर गांव वालों के घर पर लगाया जाएगा। 

इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवधेश नारायण सिंह  ने कहा कि आज हमारा युवक मंगल दल बहुत अधिक सक्रिय हो चुका है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय युवक मंगल दल आराजी लाइन के कार्यालय के प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल द्वारा उद्घाटन किया गया और ब्लाक अध्यक्ष रामसिंह वर्मा को प्रमुख द्वारा मिठाई खिलाकर कार्यालय सौपा।  साथ ही आप अपने कार्यकाल से अधिक से अधिक युवक मंगल दल को सक्रिय करने को कहा।

कार्यालय क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवक मंगल दल आराजी लाइन का संयुक्त रुप से रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय कुमार पटेल क्षेत्रीय युवक मंगल दल के मंत्री महेश प्रसाद, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भारद्वाज, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल,  सहयोगी अशोक कुमार  के साथ सूचना मंत्री जयप्रकाश, तारकेश्वर सिंह आदि लोगों की उपस्थिति रही। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story