हत्या और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार,लम्बी जांच में खुलासा

हत्या और दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार,लम्बी जांच में खुलासा


भभुआ, 23 सितंबर (हि. स.)। कैमूर पुलिस ने जिले के पहाड़ी प्रखंड अधौरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि बंधा गांव की 14 वर्षीय नाबालिक लड़की बकरी चराने के लिए जंगल में गई थी। 10 अगस्त को अधौरा गांव के 37 वर्षीय अभियुक्त उमेश सिंह उसके साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना का निरीक्षण श्वान दस्ता एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला के टीम से कराई गई थी। मामले के खुलासा के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम में पुलिस उपाधीक्षक मुंशी आलम डीआईओ टीम के प्रभारी संतोष कुमार वर्मा एवं अधौरा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार को शामिल करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत कांड का उद्भेदन किया गया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का टावर डंप प्राप्त करते हुए तकनीकी अनुसंधान कर ग्राम झाड़पा, अधौरा एवं बंधा के करीब 40 लोगों से इस संबंध में पूछताछ कर साक्ष्य संकलित किया गया। मृतिका का वस्त्र एवं बरामद खून लगा कुल्हाड़ी तथा स्लाइड विधि विज्ञान प्रयोगशाला मैं जांच हेतु भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अधौरा क्षेत्र नेटवर्क का सैडोजोन है जहां घटना स्थल गैरखनिया जंगल में है। इस कारण काफी प्रयास के बाद कांड का उद्भेदन किया गया। एसपी ने बताया कि इस घटना में अप्राथमिकी अभियुक्त अधौरा गांव के उमेश सिंह यादव की संलिप्तता पाई गई है।

हिन्दुस्थान समाचार /सुनील

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story