ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या करने वाला आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 नवंबर (हि.स.)। वर्ष 2018 में क्वींसलैंड में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या के आरोपित राजविंदर सिंह को तकरीबन चार साल बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्वींसलैंड पुलिस ने इस आरोपित पर एक मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था। ये ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की ओर घोषित अबतक की सबसे बड़ी ईनाम राशि है। सीबीआई, इंटरपोल और स्पेशल सेल के साथ चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में खुफिया इनपुट्स की मदद से आरोपित को जीटी करनाल रोड से गिरफ्तार किया है।
स्पेशल सेल ने बताया कि 04/11/2022 को ट्विटर के जरिए ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने घोषणा की जानकारी दी थी कि भारतीय मूल के राजविंदर सिंह की गिरफ्तारी पर एक मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम है। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, जिसने क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में 21/10/2018 को एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की जघन्य हत्या की थी और तब से फरार था। इंटरपोल ने आरोपित के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। आरोपित को जीटी करनाल रोड के पास से स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या का ईनामी आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित राजविंदर सिंह लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया से फरार था, जिसे दिल्ली पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।