ब्लाक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक,हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर की चर्चा 

nn

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु आराजी लाइन ब्लाक पर शुक्रवार को दोपहर में ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल के कार्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक किया। 

इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने यशस्वी प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के द्वारा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों को मूर्त रूप देने के लिए आह्वाहन किया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष ग्राम प्रधान मुकेश पटेल,मनोज कुमार वर्मा, संतोष यादव, शिव शंकर सिंह, श्रीनाथ पटेल,विजय पटेल, लाल बिहारी पटेल, विजय कुमार गुप्ता ,प्रकाश यादव ,अजय दुबे इत्यादि ग्राम प्रधान गण उपस्थित रहे।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story