BHU : केंद्रीय विद्यालय में छाता चित्रकला कार्यशाला का हुआ आयोजन, बच्चों ने छातों पर उकेरा देश भक्ति चित्र
वाराणसी। बीएचयू केंद्रीय विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा मुहिम के समर्थन में नवाचार युक्त मॉनसून रंग मल्हार छाता चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं द्वार छाता पर रंगो से देश भक्ति, स्वतंत्रता संग्राम आदि से संबधित चित्रों को बनाया गया।
बता दें कि आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में नई शिक्षा नीति 2020 के देखरेख में नवाचार युक्त मॉनसून रंग मल्हार छाता चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किय गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने छाता को ही कैनवास बनाकर फैब्रिक और एक्रेलिक रंगो से स्वतंत्रता संग्राम, आजादी की अमृत महोत्सव, देश भक्ति, और हर घर तिरंगा मुहिम आदि विषयों पर नए ढंग से सुंदर एवं कलात्मक चित्रों का निर्माण किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर दीप्ति प्रकाश मोहंती थे। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में चित्रकला एवं हर घर तिरंगा मुहिम पर बच्चो का मार्गदर्शन किया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य डॉ दिवाकर सिंह ने कार्यक्रम के महत्व को समझाते हुए कहा जैसे हमारे जवान हिंदुस्तान प्रोटेक्ट करते हैं उसी तरह हमें भी अपने वतन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक कौशलेश कुमार ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में नवाचार एवं कलात्मक धर्मों का विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान संचालन कर रहे विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री वी. के. राय, मुख्य अध्यापक सुशील कुमार, अश्विनी कुमार, बलदाऊ जी वर्मा, सुधीर सिंह, आनंद सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे l









