माइक्रोटेक कॉलेज के 64 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट, पांच लाख तक का पैकेज
वाराणसी। माइक्रोटेक कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंज टेक्नोलॉजी के 64 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया है। उन्हें पांच लाख तक के सैलरी पैकेज मिल रहे हैं। सोमवार को आयोजित प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रियाओं में विद्यार्थियों को रोजगार व इंटर्नशिप के बेहतरीन अवसर प्राप्त हुए हैं।
कॉलेज के एमबीए, बीबीए और बी.कॉम के 22 विद्यार्थियों का चयन एचआर मैनेजर के पद पर किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को 5 लाख रुपये तक के सैलरी पैकेज मिले हैं। इसी तरह बीसीए के 7 विद्यार्थियों का चयन एआई रोबोटिक ट्रेनर के पद पर किया गया है। उन्हें 4.2 लाख का सैलरी पैकेज मिला है।
कॉलेज के बीसीए और एमसीए के चार विद्यार्थियों का चयन ट्रेनी इंजीनियर के पद पर हुआ है, जिन्हें तीन लाख रुपये वार्षिक का पैकेज प्रदान किया गया है। वहीं 7 विद्यार्थियों को सेल्स इंटर्न के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उन्हें 6 हजार रुपये प्रति माह स्पाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा अन्य संस्थानों में भी 16 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
प्लेसमेंट समारोह के मुख्य संचालकों में जयमंगल सिंह, स्नेहा, बृजमोहन श्रीवास्तव, शिवानंद सिंह, दीक्षा सिंह, सोनम वर्मा, निलोत्पल डे एवं अंजली की भूमिका सराहनीय रही। कॉलेज के अधिशासी निदेशक डॉ. पंकज राजहंस ने सभी चयनित व शॉर्टलिस्ट विद्यार्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

