वाराणसी में 300 हेक्टेयर बंजर भूमि का होगा सुधार, किसानों को खेत तालाब और एकीकृत कृषि का मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जनपद में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 300 हेक्टेयर बीहड़ एवं बंजर भूमि का सुधार किया जाएगा। साथ ही वर्षा जल संरक्षण, खेत तालाब निर्माण और एकीकृत कृषि प्रणाली के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू होंगी। इन प्रस्तावों को सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक में मंजूरी दी गई।

a

वार्षिक कार्ययोजना को मिली समिति की स्वीकृति
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कृषि विभाग की भूमि संरक्षण इकाई द्वारा तैयार चालू वित्तीय वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा की गई। भूमि एवं जल संरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद समिति ने उन्हें अनुमोदित कर अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भूगर्भ जल विभाग के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

खेत तालाब बनाने वाले किसानों को मिलेगा अनुदान
भूमि संरक्षण इकाई के अनुसार वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और मछली पालन सहित अन्य जलीय कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष 12 खेत तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। खेत तालाब की खुदाई कराने वाले प्रत्येक पात्र किसान को 52,500 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

Share this story