विश्वसुंदरी पुल के नीचे जुआ खेलते 3 गिरफ्तार, 4830 रुपये और ताश की गड्डियां बरामद
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ताश की दो गड्डियां और कुल 4830 रुपये नकद बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि विश्वसुंदरी पुल के नीचे खाली मैदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

जुए की फड़ से नकदी बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से ताश की दो गड्डियां, जुए की फड़ से 3030 रुपये और जामा तलाशी में 1800 रुपये बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 4830 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी जब्त कर ली।
तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना रामनगर में मु0अ0सं0 056/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमनारायण (45 वर्ष) पुत्र बलिराम मौर्या निवासी भीटी, रमेश कुमार खरवार (48 वर्ष) पुत्र स्व. चौथी मिस्त्री निवासी बच्चा जेल के पास और पवन कुमार (42 वर्ष) पुत्र मनोहर लाल निवासी टेंगरा मोड़ थाना रामनगर शामिल हैं।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार राय (चौकी प्रभारी भीटी), उपनिरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अनुराग कृष्ण पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनीष मौर्या और कांस्टेबल दिनेश कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

