पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, वाराणसी के 2.11 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे ₹42.31 करोड़
खेती-किसानी की जरूरतें हो या प्राकृतिक आपदा, सरकार हमेशा किसानों के साथ संकटमोचक बनकर खड़ी
2019 से 22वी क़िस्त तक वाराणसी के 3,05,823 किसानो को मिले ₹944.307 करोड़
प्रधानमंत्री ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 23 क़िस्त की जारी,वाराणसी में हुआ सजीव प्रसारण
देश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर करने की दिशा में डबल इंजन की सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। प्राकृतिक आपदा हो या खेती-किसानी की जरूरतें, सरकार हमेशा किसानों के साथ संकटमोचक बनकर खड़ी रहती है। उपनिदेशक कृषि ने जानकारी दिया कि प्रधानमंत्री द्वारा कोलकाता से आज (20 जून) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस किस्त के जारी होने से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 2,11,535 पात्र किसानों को डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में कुल ₹42.31 करोड़ (₹42,30,70,000) की धनराशि हस्तांतरित हुई है।
2019 से अब तक वाराणसी के किसानो को मिले ₹944.307 करोड़
छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह योजना किसी संबल से कम नहीं है। खेती की लागत और अन्य दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में यह बेहद मददगार साबित हो रही है। उपनिदेशक कृषि अमित जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2019 में योजना की शुरुआत से लेकर 2026 तक 22 वी क़िस्त के माध्यम से वाराणसी के 3,05,823 कृषक इस योजना से लाभ प्राप्त का चुके हैं, जिन्हें अब तक कुल लगभग ₹944.307 करोड़ की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जा चुकी है।
वाराणसी में उत्सव जैसा रहा माहौल, हुआ सजीव प्रसारण
उपनिदेशक कृषि अमित जायसवाल ने बताया कि कोलकत्ता में आयोजित प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वाराणसी के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ,कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर में भी किया गया। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रगतिशील कृषक , कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों मौजूद रहे ।
क्या है पीएम-किसान योजना
इस योजना के अंतर्गत सभी भूमि धारक पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000-₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
किस्त की संख्या-कृषक संख्या
पहली किस्त-305,823
दूसरी किस्त-300,822
तीसरी किस्त-293,436
चौथी किस्त-279,077
पांचवीं किस्त-271,120
छठी किस्त-261,562
सातवीं किस्त-256,946
आठवीं किस्त-248,181
नौवीं किस्त-243,540
दसवीं किस्त-238,934
ग्यारहवीं किस्त-230,576
बारहवीं किस्त-209,752
तेरहवीं किस्त-204,895
चौदहवीं किस्त-196,887
पंद्रहवीं किस्त-186,074
सोलहवीं किस्त-177,994
सत्रहवीं किस्त-166,083
अठारहवीं किस्त-156,630
उन्नीसवीं किस्त-140,185
बीसवीं किस्त-107,623
इक्कीसवीं किस्त-136,624
बाईसवीं किस्त-108,775
वर्जन
22 क़िस्त मिल चूका है,ये 23 क़िस्त सरकार की और से दी गई है। किसान सम्मान निधि एक बड़ा सहारा बना हुआ है। इस योजना का पैसा किसानों को हर तरह से काम में आता है, खेत की जुताई ,खाद और बीज लेने के साथ ही कभी व्यक्तिगत कार्यो के लिए काम आता है।

कमलेश कुमार, ग्राम घमहापुर
वर्जन
सरकार की इस योजना से किसानों को अतिरिक्त आय हो रही है जिससे वे कृषि सम्बंधित कार्यो को अच्छे से करके अपनी आय को बढ़ा रहे है।

शिव कुमार ,ग्राम बेलवरिया

