नगर निगम की ‘संभव’ जनसुनवाई में पहुंचीं 18 शिकायतें, अतिक्रमण से लेकर सीवर तक की समस्याएं उठीं, नगर आयुक्त ने निस्तारण के दिए निर्देश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय सिगरा में मंगलवार को आयोजित ‘संभव’ जनसुनवाई में शहर के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सड़क और गली निर्माण, सीवर, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, मकान टैक्स, जर्जर भवन, पेंशन भुगतान और तालाब से संबंधित मामले प्रमुख रहे। अधिकारियों ने शिकायतों को पोर्टल पर दर्ज कराते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया।

जनसुनवाई में सेंट्रल जेल रोड निवासी सुरेंद्र प्रसाद ने रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की। तरना शिवपुर से जितेंद्र नारायण यादव ने जमीन पर कब्जे का मामला उठाया। बजरडीहा निवासी जीउत लाल गुप्ता और अहमद ने गली की मरम्मत कराने के लिए प्रत्यावेदन दिया। वहीं, शिवाजी नगर कॉलोनी निवासी विधान कुमार तिवारी ने सड़क और सीवर से जुड़ी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। अशोक नगर कॉलोनी, सारनाथ के सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने सड़क निर्माण तथा शक्तिपीठ कॉलोनी के धर्मेंद्र कुमार सोनकर और उर्मिला देवी ने इंटरलॉकिंग कार्य कराने की मांग की।

123

कर और भवन से जुड़े मामलों में सारनाथ निवासी बालजी प्रसाद तथा छित्तुपुर निवासी शाहिल सिंह ने मकान टैक्स संबंधी शिकायत दर्ज कराई। चौक बाजार के आनंद कुमार सुरेका ने जर्जर भवन को लेकर दो अलग-अलग शिकायतें दीं। पियरी निवासी प्रेमशंकर ने पेंशन भुगतान और अवधगर्वी, शिवाला के शुभम प्रजापति ने मकान नंबर से संबंधित समस्या उठाई। सोनिया निवासी ओम प्रकाश चौरसिया ने सोनिया पोखरे का मामला रखा, जबकि माधोपुर सिगरा निवासी आनंद कुमार ने तालाब से जुड़े कार्यों के संबंध में शिकायत की। बजरडीहा के गालीब ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।

समय सीमा में निस्तारण के निर्देश
नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी और अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने जनसुनवाई में एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मौके पर जांच कराकर उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। सभी मामलों में निर्धारित समयसीमा का पालन करने और कार्रवाई में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। नगर निगम प्रशासन ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि दर्ज शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

BK Pathak
BK Pathak

21823 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story