छठ पर विमान सेवाएं प्रभावित, वाराणसी एयरपोर्ट पर 12 उड़ानें लेट, मुंबई की फ्लाइट निरस्त

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के बीच विमान सेवाओं की लेटलतीफी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। ट्रेनों में सीटों की मारामारी के बाद अब विमान से सफर करने वाले यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को 12 उड़ानें देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं, जबकि मुंबई-वाराणसी-मुंबई की एक उड़ान निरस्त रही। विमानों के विलंब से संचालन के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

एयरपोर्ट पर शनिवार को स्पाइसजेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई उड़ान निरस्त रही। हालांकि, इसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी। इसके अलावा विभिन्न शहरों से आने और जाने वाली कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से संचालित हुईं।

18 से 40 मिनट तक विलंबित रहीं उड़ानें
एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान 18 मिनट की देरी से आई और रवाना हुई। इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद उड़ान 26 मिनट और चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई उड़ान 20 मिनट विलंबित रही। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान 18 मिनट, मुंबई-वाराणसी-मुंबई उड़ान 28 मिनट और दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की दूसरी उड़ान 40 मिनट की देरी से पहुंची और प्रस्थान किया।

ऑपरेशनल कारणों से प्रभावित हुआ संचालन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमानों के विलंब से पहुंचने के पीछे ऑपरेशनल कारण और मौसम की स्थिति प्रमुख वजह रही। इसके चलते उड़ानों का संचालन निर्धारित समय से प्रभावित हुआ और विमानों ने देरी से प्रस्थान किया।

BK Pathak
BK Pathak

21775 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story