दीपावली पर नगर निगम के 10 हजार कर्मचारियों को मिलेगी मिठाई, पहली बार सफाईकर्मियों को भी सौगात

WhatsApp Channel Join Now

महापौर अशोक कुमार तिवारी की पहल, 8500 सफाईकर्मियों का होगा सम्मान, त्योहारों में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने का मिलेगा पुरस्कार

वाराणसी। दीपावली पर इस बार नगर निगम के कर्मचारियों के घरों में त्योहार की मिठास कुछ और बढ़ने वाली है। नगर निगम प्रशासन ने अपने करीब 10 हजार कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर मिठाई देने का निर्णय लिया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जुटे कर्मचारियों की मेहनत को सम्मान देना जरूरी है। खास बात यह है कि इस पहल में करीब 8500 सफाईकर्मी शामिल हैं। नगर निगम के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कर्मचारियों, विशेषकर सफाई मित्रों को दीपावली पर मिठाई देकर सम्मानित किया जाएगा।

नगर निगम और जलकल विभाग के लगभग 10 हजार कर्मचारियों को इस सौगात का लाभ मिलेगा। इनमें बड़ी संख्या उन सफाईकर्मियों की है, जो सुबह से देर रात तक शहर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में जुटे रहते हैं। त्योहारों के दौरान इनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे में नगर निगम की इस पहल को कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार जताने के रूप में देखा जा रहा है।

त्योहारों में बेहतर सफाई व्यवस्था का मिला पुरस्कार
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सफाईकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्र, दशहरा और दुर्गापूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों की आवाजाही रही। इसके बावजूद नगर निगम की टीम ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा। यह सफाई मित्रों और निगम के अन्य कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सफाईकर्मियों की भूमिका सबसे अहम है। वे कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उनके परिश्रम का सम्मान करना नगर निगम का दायित्व है। दीपावली पर मिठाई देने का फैसला इसी भावना से लिया गया है।
नगर निगम की इस पहल से सफाईकर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार के मौके पर मिलने वाली यह सौगात उनके काम के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन का संदेश भी देगी।

BK Pathak
BK Pathak

21613 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story