होली के दिन वाराणसी में शाम 4 बजे तक नौका संचालन रहेगा बंद, नाविक समाज की बैठक में लिया गया अहम फैसला

boat
WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मां गंगा निषादराज सेवा समिति की ओर से नाविक समाज ने शुक्रवार को नौका संचालन पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। यह बैठक डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर आयोजित की गई, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी और नाविक समाज के सदस्य शामिल हुए।

इससे पहले रंगभरी एकादशी के अवसर पर जिला प्रशासन और नाविक समाज के बीच सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में दशाश्वमेध एसीपी, थाना जल पुलिस, एनडीआरएफ समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। वार्ता के दौरान एसीपी दशाश्वमेध महोदय ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नौका संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

boat

नाविक समाज ने प्रशासन के फैसले को दिया समर्थन

मां गंगा निषादराज सेवा समिति के संरक्षक लक्ष्मण माझी और समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ने प्रशासन के इस निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि होली के दिन लोग मदिरा, ठंडाई और भांग का सेवन करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। नाविक समाज नहीं चाहता कि किसी भी यात्री के साथ कोई अनहोनी हो, इसलिए 14 मार्च को पूरे दिन नौका संचालन बंद रहेगा।

boat

गंगा आरती के समय भी नहीं चलेगी नाव, 15 मार्च से पुनः संचालन

नाविकों ने इस फैसले के बाद सवाल उठाया कि यदि शाम 4:00 बजे तक प्रतिबंध रहेगा, तो क्या वे गंगा आरती के दौरान भी नावें नहीं चला पाएंगे? इस पर समिति ने बताया कि पूरे दिन नावें नहीं चलेंगी, जिससे गंगा आरती के समय भी नौकायन संभव नहीं होगा। हालांकि, शनिवार सुबह के समय नौका संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा, और सभी श्रद्धालुओं का काशी में स्वागत रहेगा।

boat

इस महत्वपूर्ण बैठक में जितेंद्र साहनी, गोलू साहनी, गोविंद साहनी, शिव कुमार निषाद, जितेंद्र कुमार निषाद, संतोष साहनी, लव कुमार, कुश कुमार, बबलू साहनी, बल्लू बाला साहनी, प्रकाश साहनी, छोटू दीपक साहनी, राहुल साहनी, रतन साहनी, लालू साहनी, सुरेश साहनी, राजू साहनी, मनोहर साहनी, विशाल साहनी, आनंद साहनी समेत कई नाविक उपस्थित थे।
 

Share this story