योगी सरकार गंगा में छोड़ेगी एक लाख राज्यमीन (स्टेट फिश) चिताला और एक लाख भारतीय मेजर कार्प छोड़ी जाएगी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी के संत रविदास घाट पर 19 नवंबर को होगा रिवर रैंचिंग कार्यक्रम 

जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और चिताला मछली के संरक्षण पर जोर

“रिवर रैंचिंग” से राज्यमीन चिताला की संख्या बढ़ने पर जलीय खाद्य शृंखला को मिलेगी मजबूती 

वाराणसी। योगी सरकार वाराणसी के गंगा नदी में राज्यमीन (स्टेट फिश ) चिताला  के संरक्षण और संवर्धन के लिए 19 नवंबर को संत रविदास घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस दौरान गंगा में करीब एक लाख चिताला मछलियों की अंगुलिकाएं और एक लाख भारतीय मेजर कार्प छोड़ी जाएंगी। मत्स्य विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य नदी में मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और जैव विविधता का संरक्षण करना है। "रिवर रैंचिंग" कार्यक्रम में मेयर अशोक तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रहेंगी। 

मत्स्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि संत रविदास घाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करीब एक लाख चिताला मछलियों की अंगुलिकाएं  और एक लाख भारतीय मेजर कार्प  गंगा में छोड़ी जाएंगी। उन्होंने बताया कि रिवर रैंचिंग के माध्यम से चिताला मछली की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। योगी सरकार नदी के पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने के साथ मछुआरों और मत्स्य पालकों की आजीविका का भी ख्याल रख रही है।

उन्होंने बताया कि चिताला जैसी मछलियां नदी के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनकी संख्या बढ़ने से जलीय खाद्य शृंखला को मजबूती मिलती है। साथ ही, मछली से लोगों को प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार भी मिलता है।

नदी के इको सिस्टम को बनाए रखने में मददगार
मत्स्य विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि गंगा में जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने और मछलियों की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए रिवर रैंचिंग की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके तहत नदी में अलग-अलग प्रजातियों की मछलियों के बीज या अंगुलिकाएं छोड़ी जाती हैं। इससे मछलियों की संख्या बढ़ाने और जलीय जैव विविधता को बनाए रखने में मदद मिलती है।

 

उन्होंने बताया कि नदी के पारिस्थितिकी तंत्र में मछलियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विभिन्न जलीय जीवों के बीच प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी इनका योगदान रहता है। रिवर रैंचिंग के माध्यम से मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ नदी के जलीय संसाधनों के संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है।

BK Pathak
BK Pathak

21849 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story