आपदा में संकट मोचक बनी योगी सरकार, पीड़ितों को त्वरित राहत और सहायता पहुंचाई 

WhatsApp Channel Join Now
राज्य आपदा मोचक निधि से ₹9,26,000 धन राशि प्रदान की जा चुकी

29 अप्रैल और 13 मई को आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम ने कई इलाकों में पहुंचाया था नुकसान 

अलग-अलग क्षेत्रों में मकानों को क्षति , 2 लोगों की मौत और एक युवक हुआ था घायल , पशु हानि की भी घटनाएं आई थी सामने 

चंदौली में पडितो को प्रभारी मंत्री ने बांटी राहत सहायता

 आपदा में संकट मोचक बन कर खड़ी योगी सरकार, पीड़ितों को त्वरित राहत और सहायता पंहुचा रही है। 29 अप्रैल और 13 मई को आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया था । तेज हवाओं और बारिश के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में मकानों को क्षति पहुँची, 2 लोगों की मौत और एक युवक घायल हो गया था ,तथा पशु हानि की भी घटनाएं सामने आई हैं। जिला प्रशासन ने सभी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए नुकसान का आकलन करते हुए राज्य आपदा मोचक निधि से पीड़ितों को त्वरित  राहत सहायता पंहुचा दी है। 


एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ सदानन्द गुप्ता ने बताया कि 13 मई  को सायंकाल जनपद वाराणसी में आए तेज आंधी-तूफान एवं खराब मौसम के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में क्षति की घटना देखने को मिली थी। समस्त घटनाओं का देखते लेते हुए संबंधित राजस्व एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक। तहसील सदर क्षेत्र में 05 पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे । तहसील राजातालाब के ग्राम लक्षापुर एवं कोरऔता में आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से 01 दुधारू भैंस की मृत्यु हो गई थी । साथ ही उक्त क्षेत्रों में 04 पक्के एवं 06 कच्चे मकान तथा 02 पशु बाड़े आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे । आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत निर्धारित समय में राहत सहायता उपलब्ध करा दी गई है। 

उन्होंने जानकारी दिया कि तहसील सदर के थाना मंडुवाडीह क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस के सामने स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दीवार छज्जा सहित अचानक गिरकर श्री सुनील विश्वकर्मा के मकान पर आ गिरी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज  ट्रामा सेंटर में चल रहा है। नियमानुसार यदि घायल व्यक्ति चिकित्सालय में 01 सप्ताह से कम अवधि तक भर्ती रहता है तो ₹5,400 तथा 01 सप्ताह से अधिक अवधि तक भर्ती रहने की स्थिति में ₹16,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 आपदा में संकट मोचक बनी योगी सरकार, पीड़ितों को त्वरित राहत और सहायता पहुंचाई 


29 अप्रैल की आपदा में भी दी जा चुकी है राहत राशि एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि इससे पहले 29 अप्रैल को आए आंधी-तूफान में भी वाराणसी में दो लोगों की मौत हुई थी। पहली घटना हुकुलगंज स्थित गोविंदम स्वीट्स के सामने हुई, जहां तेज आंधी के दौरान एक निर्माणाधीन भवन की दीवार गिर गई। हादसे में पास के कारखाने में काम कर रहे 55 वर्षीय अनवर असलम की मौत हो गई। दूसरी घटना ग्राम कोटवा, परगना जाल्हूपुर में हुई, जहां पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर 19 वर्षीय अनीता राजभर की जान चली गई। दोनों मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। 


राज्य आपदा मोचक निधि से ₹9,26,000 धन राशि प्रदान की जा चुकी

-02 जनहानि के सापेक्ष ₹4.00 लाख प्रति मृतक की दर से कुल ₹8.00 लाख का भुगतान किया गया

-09 पक्के मकानों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने के सापेक्ष ₹6,500 प्रति मकान की दर से कुल ₹58,500 का भुगतान किया गया

-06 कच्चे मकानों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने के सापेक्ष ₹4,000 प्रति मकान की दर से कुल ₹24,000 का भुगतान किया गया

-02 पशुबाड़ों के क्षतिग्रस्त होने के सापेक्ष ₹3,000 प्रति पशुबाड़ा की दर से कुल ₹6,000 का भुगतान किया गया

-01 दूधारू पशु की मृत्यु होने के सापेक्ष ₹37,500 की राहत सहायता प्रदान की गई

चंदौली 
पडितो को प्रभारी मंत्री ने बांटी राहत सहायता

 राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग उ०प्र० एवं प्रभारी मंत्री, चंदौली  संजीव कुमार गोंड  का तहसील नौगढ /चकिया का भ्रमण कर विगत दिनों आयी आंधी तूफान के हादसे में अपनी जान गंवा देने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशल छेम जाना और उन्हें राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपए का चेक वितरित किया।इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने मृतक तीनों परिवारों का सर्वे करा कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देने की निर्देश दिए। 


13 मई को तेज आए आंधी तूफान में शिकारगंज गांव निवासी गुलाब की दीवाल के गिरने से दबकर मौत हो गई थी, वहीं करवदिया गांव निवासी प्रभावती देवी के ऊपर पेड़ गिरने से उनकी दब कर दर्दनाक मौत हुई थी। इसके साथ ही बोदलपुर गांव निवासी रामकेश यादव के ऊपर कच्ची दीवाल  गिर गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई थी।


प्रभारी मंत्री संजीव गोंड़, विधायक कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग,भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने सभी गांव में पहुंचकर मृतक के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि के चार-चार लाख रुपए का चेक वितरित किया।


आंधी तूफान के दौरान करवदिया गांव निवासी मृतक प्रभावती देवी और शिकारगंज गांव निवासी मृतक गुलाब का पूरा मकान तूफान के दौरान जमींदोज हो गया था। जिस पर जिला प्रशासन के निर्देश पर उन्हें अलग से 1 लाख 20 हजार रुपए का गृह अनुदान भी दिया गया। इससे पूर्व ग्राम मझगावां में आंधी तूफान से हुये क्षति का निरीक्षण व प्रभावित परिवार के मुखिया से मुलाकात किया गया। अजय कुमार पुत्र जामवंत, शांति देवी पत्नी बसंत, रामपूजन पुत्र कन्हैया, गुंजा पत्नी गुड्डु, मुराली पुत्र प्रदेशी, अजियारी पत्नी रामअवध, गीता पत्नी भानुप्रताप से मुलाकत कर  कुशलल सिंह जाना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

Share this story