काशी में मनाया गया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक कर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की 

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिवस काशी में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शीतला घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर विशेष गंगा पूजन, दुग्धाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक कर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की। 

 गंगा दशहरा

हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले शीतला घाट पर कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का विधिवत पूजन किया और उन्हें साड़ी चढ़ाकर दुग्धाभिषेक किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु और सशक्त नेतृत्व की कामना की। पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती भी की गई।

गंगा दशहरा

हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अंबरीष सिंह भोला ने बताया कि यह दिन विशेष रूप से दो कारणों से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन और गंगा दशहरा का पर्व। उन्होंने कहा, “आज हम सभी ने मां गंगा का पूजन कर दूध से अभिषेक किया, साड़ी चढ़ाई और योगी जी के दीर्घ जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने जिस निष्ठा और साहस के साथ उत्तर प्रदेश की सेवा की है, हम मां गंगा से उनके लिए और शक्ति की कामना करते हैं।”

 गंगा दशहरा

इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर बालक दास भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “योगी आदित्यनाथ न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए नेतृत्व क्षमता रखते हैं। गंगा मईया और बाबा विश्वनाथ जी से हमने प्रार्थना की है कि वह देश की बागडोर भी संभालें और भारत को ‘विश्व गुरु’ के पद पर स्थापित करें।”

गंगा दशहरा

गंगा घाटों पर हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर धार्मिक भावनाओं और राष्ट्रहित की कामना का ऐसा संगम काशी में एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सांस्कृतिक गौरव और राजनैतिक श्रद्धा दोनों का दर्शन हुआ।

Share this story