योगी सरकार दीपावली पर युवाओं को देगी नौकरी का तोहफा, वाराणसी में तीन दिन लगेगा मेगा जॉब फेयर

WhatsApp Channel Join Now

3 से 5 नवंबर तक तीन स्थानों पर होगा आयोजन, हर दिन करीब 40 कंपनियां करेंगी भर्ती

हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

निजी क्षेत्र की नामी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर, 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन

कई पदों पर चार लाख रुपये से अधिक सालाना पैकेज मिलने की उम्मीद 

वाराणसी। दीपावली के अवसर पर जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से तीन से पांच नवंबर तक जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे। प्रत्येक मेले में करीब 40 कंपनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इनमें हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का चयन कंपनियों की आवश्यकता, शैक्षिक योग्यता और कौशल के आधार पर किया जाएगा। चयनित युवाओं को 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाली नौकरियां मिल सकती हैं। वहीं, कुछ पदों पर चार लाख रुपये से अधिक सालाना पैकेज पाने का भी अवसर रहेगा।


इन कंपनियों में मिलेगा नौकरी का अवसर
मेले में डिक्सन, मदरसन, कोटक महिंद्रा बैंक, विकास ग्रुप, स्विगी, आईसीआईसीआई बैंक, साटा विकास प्राइवेट लिमिटेड, वर्धमान फैब्रिक्स, टोकल कोगल प्राइवेट लिमिटेड, डिलीवरी, फ्लिपकार्ट, केल्विन पाइप्स, रेजोन सोलर लिमिटेड और कृष्णा मारुति सहित कई कंपनियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

जानिये पात्रता 
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थल पर सुबह 10 बजे पहुंचना होगा। वहां कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और बायोडाटा के साथ पहुंचें। निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे संबंधित केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। योग्यता और कौशल के अनुरूप कंपनियों की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लें। आयोजकों ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

तीन दिन, तीन स्थानों पर लगेगा मेला


3 नवंबर : जगतपुर इंटर कॉलेज, जगतपुर।
4 नवंबर : क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल, उमरहा बाजार (गाजीपुर रोड)।
5 नवंबर : क्वींस इंटरमीडिएट कॉलेज, लहुराबीर।

BK Pathak
BK Pathak

21536 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story