जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग, 10 से अधिक ट्रेनों के रूट बदले
वाराणसी। उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग का काम कराया जा रहा है। इसके चलते 10 से अधिक ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। गाड़ियां बदले हुए रूट से चलेंगी और जौनपुर स्टेशन पर इनका ठहराव नहीं होगा। सूरत, बरौनी और दिल्ली जाने वाली ये ट्रेनें बनारस होते हुए प्रयागराज के रास्ते गंतव्य को जाएंगी।
बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
04217 वाराणसी लखनऊ स्पेशल और 04218 लखनऊ वाराणसी स्पेशल 13 मई से 27 मई तक रद्द रहेंगी। 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल अब औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस होते हुए प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएंगी। यह ट्रेन जौनपुर स्टेशन पर 14 और 21 मई को नहीं रुकेगी। वापसी में 04056 आनंद विहार-बलिया स्पेशल प्रयागराज से बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी होते हुए औड़िहार के रास्ते 13 से 20 मई को बलिया जाएगी। यह ट्रेन भी जौनपुर नहीं रुकेगी।
09065 सूरत-छपरा स्पेशल मानिकपुर, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औड़िहार के रास्ते छपरा जाएगी। यह ट्रेन 4, 11, 18, 25 मई को प्रयागराज छिवकी और जौनपुर जंक्शन पर नहीं रुकेगी। 09066 छपरा-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज, मानिकपुर के रास्ते 13, 20, 27 मई को सूरत जाएगी। जौनपुर, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। 15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 13 मई से 27 मई तक जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, शंकरगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

