पीएम मोदी से मिलकर गदगद हुईं महिलाएं, बोलीं- जिंदगी का यादगार पल, प्रधानमंत्री ने कर्मचारियों से बातकर जाना काम का अनुभव और सुविधाएं

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को खोचवां (रूपापुर) स्थित अरविंद टेक्सटाइल्स मिल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री में काम करने वाली महिला कर्मचारियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री से आमने-सामने मुलाकात के बाद महिलाएं बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करना उनके लिए जिंदगी का यादगार पल रहा।

 

प्रधानमंत्री ने महिला कर्मचारियों से कंपनी में काम करने के अनुभव, उपलब्ध सुविधाओं और रोजगार से उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में जानकारी ली। संवाद के दौरान वाराणसी की पूजा देवी, प्रयागराज की संध्या देवी, सुल्तानपुर की सविता दुबे, मिर्जापुर की उषा देवी, जंसा की रेखा विश्वकर्मा, जगदलपुर की खुशबू कुमारी और सोनभद्र की शीला देवी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात पर खुशी जताई। महिलाओं ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ नए अनुभव हासिल करने का अवसर भी मिल रहा है।

 123

लोकार्पण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने मिल में तैयार वस्त्रों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। फैक्ट्री की नई इकाई को पूर्वांचल में रोजगार के अवसर बढ़ाने और महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य विशिष्टजन मौजूद रहे।

123

68 मिनट तक मिल में रहे पीएम, हाईवे पर दो बार रोका गया यातायात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 10:48 बजे खोचवां स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां से फ्लीट कार से करीब 400 मीटर की दूरी तय कर अरविंद टेक्सटाइल्स मिल पहुंचे। प्रधानमंत्री लगभग एक घंटे आठ मिनट तक फैक्ट्री परिसर में रहे। सुबह 11:56 बजे मिल से निकलकर हेलीपैड पहुंचे और वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुबह 10:35 बजे नेशनल हाईवे पर दोनों ओर का आवागमन रोक दिया गया। उनके फैक्ट्री पहुंचने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं, मिल से प्रधानमंत्री के प्रस्थान से करीब 10 मिनट पहले सुरक्षा कारणों से दोबारा आवागमन रोक दिया गया। उनके रवाना होने के बाद दोपहर 12:10 बजे हाईवे पर यातायात सामान्य हुआ।

BK Pathak
BK Pathak

21405 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story