महिला आरक्षण पास न होने पर काशी की महिलाओं ने विपक्ष को दी चेतावनी, बोलीं-2027 के चुनाव में नारी शक्ति दिखाएगी ताकत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। संविधान (एक सौ इकतीसवाँ संशोधन विधेयक) 2026 लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल न कर पाने के कारण पारित नहीं हो सका। इसके चलते महिला आरक्षण अटक गया। इसको लेकर काशी की महिलाओं ने विपक्ष को सीधी चेतावनी दी। कहा कि 2027 के चुनाव में नारी शक्ति अपनी ताकत दिखाएगी। नारी शक्ति ने सरकार के प्रयास की सराहना की। 

काशी की महिलाओं ने कहा कि भले ही यह विधेयक इस बार पारित नहीं हो पाया, लेकिन इसके पीछे केंद्र सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा और भविष्य में यह विधेयक अवश्य पारित होगा।

महिलाओं का मानना है कि इस तरह के संवैधानिक प्रयास राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और उन्हें उनका वास्तविक अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे इस असफलता से निराश नहीं हैं, बल्कि अपने जनप्रतिनिधियों पर पूरा भरोसा रखती हैं, जो लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।

महिलाओं ने यह भी विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता के चलते आने वाले समय में यह विधेयक नए अवसरों का मार्ग खोलेगा। उनका कहना है कि 2027 के चुनाव में मातृशक्ति अपनी ताकत का एहसास कराएगी और राजनीतिक परिदृश्य में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगी।

Share this story