वाराणसी के सिगरा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दो बच्चों की मां थी शिल्पा, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर पुलिया के पास एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शिल्पा (32) पत्नी प्रिंस सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंच गई।

किराए के मकान में रहता था परिवार
बताया जा रहा है कि प्रिंस सिंह अपनी पत्नी शिल्पा और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

ं

2019 में हुआ था विवाह
जानकारी के अनुसार, प्रिंस सिंह और शिल्पा का विवाह मई 2019 में हुआ था। दोनों मूल रूप से जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा और नगर निगम चौकी प्रभारी पंकज पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों पक्षों के लोग मौजूद
घटना के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ं

फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this story