सीसीटीवी की मदद से चितईपुर पुलिस ने 14 वर्षीय गुमशुदा किशोरी को सकुशल खोजा, परिजनों को सौंपा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चितईपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई 14 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी को सीसीटीवी कैमरों की मदद से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस तत्परता की परिजनों ने सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

A

घर से बिना बताए चली गई थी किशोरी
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को थाना चितईपुर में एक 14 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम ने किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिली सफलता
पुलिस टीम ने क्षेत्र में पतारसी और सुरागरसी के साथ विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर थाना चितईपुर लाया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया और चौकी प्रभारी सुंदरपुर की मौजूदगी में किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने जताया आभार
अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने चितईपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की प्रशंसा की। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल चंद्रपाल, कांस्टेबल कमल किशोर तथा महिला कांस्टेबल सुमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this story