अवलेशपुर में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम तो महिलाओं ने मिठाई-पानी देकर जताया विरोध

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी के मंडुवाड़ीह थाना क्षेत्र के अवलेशपुर में गुरुवार को नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने दो बुलडोजरों की मदद से टीनशेड, दीवारें और अन्य अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था, जिसे हटाने के लिए अभियान चलाया गया।

अवलेशपुर में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम तो महिलाओं ने मिठाई-पानी देकर जताया विरोध

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात

मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स, दो प्लाटून पीएसी और महिला पुलिस बल तैनात रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए थे, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर निगम का प्रवर्तन दल पूरे अभियान के दौरान मौके पर मौजूद रहा।

अवलेशपुर में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम तो महिलाओं ने मिठाई-पानी देकर जताया विरोध

प्रभावित परिवारों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई वर्षों से वहां रह रहे थे और टीनशेड लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने पशुपालन भी कर रखा था और उनके पास जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज भी हैं, लेकिन प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी। प्रभावित लोगों का आरोप है कि अधिकारियों ने स्टे ऑर्डर मांगा और उनके दस्तावेजों को मान्य नहीं माना।

अवलेशपुर में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम तो महिलाओं ने मिठाई-पानी देकर जताया विरोध

महिलाओं ने अनोखे तरीके से किया विरोध

कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने मिठाई और पानी लेकर बुलडोजर चला रहे कर्मचारियों और अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की अपील की। महिलाओं का कहना था कि अचानक हुई कार्रवाई से उनके सामने रहने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

अवलेशपुर में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम तो महिलाओं ने मिठाई-पानी देकर जताया विरोध

अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा

नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और जहां भी अवैध अतिक्रमण मिलेगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभावित परिवार प्रशासन से राहत और सुनवाई की मांग कर रहे हैं।

देखें तस्वीरें और वीडियो

Share this story