मौसम की मार : दो फ्लाइटें वाराणसी डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। खराब मौसम के चलते दो विमानों को अपने निर्धारित गंतव्य के बजाय वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। रविवार सुबह बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट को डायवर्ट कर वाराणसी में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 184 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। वहीं, शनिवार को रीवा में मौसम खराब होने के कारण इंदौर से रीवा जा रही इंडिगो की उड़ान को भी वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। इस विमान में 64 यात्रियों समेत कुल 68 लोग सवार थे।

अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी-1503 रविवार सुबह बेंगलुरु से 184 यात्रियों और छह क्रू मेंबर के साथ भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई थी। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण विमान को निर्धारित गंतव्य पर उतारने में परेशानी हुई। इसके बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। सुबह 8:36 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। मौसम में सुधार और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सुबह 9:21 बजे विमान को सभी 184 यात्रियों के साथ भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान विमान करीब 45 मिनट तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रहा। यात्रियों को विमान से उतारने की जरूरत नहीं पड़ी।

इससे पहले शनिवार को रीवा एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7171 को वाराणसी डायवर्ट किया गया था। इंदौर से रीवा जा रहे इस विमान ने दोपहर करीब 3:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में 64 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। यात्रा के दौरान एक यात्री ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण आगे की यात्रा छोड़ दी। ईंधन भरवाने और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विमान शाम 4:51 बजे 67 यात्रियों और चार क्रू मेंबर के साथ रीवा के लिए रवाना हुआ।

BK Pathak
BK Pathak

21946 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story