वाराणसी में बुधवार को सीएम योगी समेत वीवीआईपी का आगमन, लागू रहेगा रूट डायवर्जन, जान लें पुलिस का ट्रैफिक प्लान
वाराणसी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सात अक्टूबर को वाराणसी आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को देखते हुए कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर और बाहरी मार्गों पर कई स्थानों पर यातायात रोकने के साथ रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही वाहन लेकर निकलें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।
शहर में भी कई मार्ग प्रभावित
1. सुबह 11 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक हरहुआ ओवरब्रिज के शुरुआती छोर, बाबतपुर की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज और निजी बसों को ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा।
2. सुबह 11 बजे से जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली सभी बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक ही आने दिया जाएगा। वहां से इन्हें परमपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी और चांदपुर चौराहे से वापस कर दिया जाएगा।
3. मोहनसराय अंडरपास की तरफ से आने वाले चार पहिया और बड़े वाहनों को सुबह 11 बजे से जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें अखरी और रखौना की तरफ मोड़ा जाएगा।
4. चांदपुर चौराहे से जरूरत के अनुसार चार पहिया और बड़े वाहनों को सुबह 11 बजे से जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें लोहता, परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा।
5. सुबह 11 बजे से अमरा-अखरी अंडरपास की तरफ से आने वाली सभी बसों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, इन्हें डाफी की तरफ मोड़ा जाएगा।
6. जरूरत के अनुसार पुलिस लाइन से चौकाघाट चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, मलदहिया से सिगरा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा।
7. जरूरत के अनुसार भिखारीपुर से लहरतारा चौराहा से चांदपुर चौराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा।
8. शाम 4 बजे से लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा।
9. मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय सभी प्रकार के वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा।
10. राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से शाम 4 बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
11. विश्वेश्वरगंज तिराहा से शाम 4 बजे से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ मोड़ा जाएगा।
12. अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तिराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा।
13. सिगरा चौराहा और रथयात्रा चौराहा से साजन तिराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति7 विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय आकाशवाणी तिराहा की तरफ मोड़ा जाएगा, जो महमूरगंज तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
14. मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय ककरमत्ता की तरफ मोड़ा जाएगा, जो भिखारीपुर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
15. आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय रथयात्रा चौराहा की तरफ मोड़ा जाएगा।
यातायात कंट्रोल रूम: 7839856994
यातायात हेल्पलाइन: 7317202020

