वाराणसी शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान जारी, शुरुआती दो घंटे में 12 फीसदी वोटिंग, प्रशासन मुस्तैद 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए शुक्रवार को मंडल के आठ जिलों में मतदान जारी है। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी। शुरुआती दो घंटे में विभिन्न स्थानों पर करीब 10 से 12 प्रतिशत तक मतदान होने की जानकारी सामने आई है। मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

123

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि आजमगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर मतदान सामान्य रूप से जारी है। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को मोबाइल संदेश के माध्यम से मतदान संबंधी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। मतदाता अपने निर्धारित बूथ पर पहुंचकर पहचान पत्र दिखाने के बाद मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदाता सूची में अपनी क्रम संख्या की जानकारी होने से मतदान में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

इस चुनाव में वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर और जौनपुर समेत आठ जिलों के कुल 3,23,447 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 2,88,548 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 34,899 मतदाता शामिल हैं। दोनों सीटों पर कुल 34 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें स्नातक सीट के 24 और शिक्षक सीट के 10 प्रत्याशी हैं।

123

मतदान के लिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 327 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 123 बूथ बनाए गए हैं। वाराणसी में स्नातक सीट के लिए 81 और शिक्षक सीट के लिए 21 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां गुरुवार को ही अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गई थीं।

प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए निगरानी की जा रही है। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को निर्धारित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

BK Pathak
BK Pathak

21343 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story