उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

WhatsApp Channel Join Now

काशी की धार्मिक परंपरा के अनुरूप दर्शन-पूजन से शुरू हुआ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर किया उपराष्ट्रपति का स्वागत

बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

वाराणसी, 28 नवंबर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी काशी पहुंचे। काशी की प्राचीन धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए दोनों ने अपने दौरे की शुरुआत काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन से की। मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने लोकमंगल, जनकल्याण और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

123

बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद पहुंचे विश्वनाथ धाम

बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां गर्भगृह में दोनों ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक किया। उन्होंने देश में सुख, शांति और समृद्धि के साथ लोककल्याण एवं जनहित की कामना करते हुए बाबा का आशीर्वाद लिया।

123

अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर किया स्वागत

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों ने काशी की आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप दर्शन-पूजन किया।

123

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

123

123

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

22080 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story