वीडीए उपाध्यक्ष ने सारनाथ के उंदीताल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

वाराणसी। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने शुक्रवार को सारनाथ स्थित उंदीताल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक संशोधनों के निर्देश दिए।
कंसलटेंट द्वारा प्रस्तुत ले-आउट पर उपाध्यक्ष ने कुछ आवश्यक संशोधनों के निर्देश दिए। विशेष रूप से स्थल के पुनर्विकास को ध्यान में रखते हुए। उन्होंने जल प्रबंधन और पारिस्थितिकी संरक्षण के उद्देश्यों को बेहतर ढंग से हासिल करने के लिए इंलेट व आउटलेट चैनल की सटीकता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक सर्वेक्षण के निर्देश भी दिए।
उपाध्यक्ष ने परियोजना की प्रगति पर संतोष जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कंसलटेंट को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण में चयनित कंसलटेंट “प्लानर इंडिया” के डीपी सिंह, अपर सचिव गुडाकेश शर्मा, सहायक अभियंता अनुज और अवर अभियंता विजय सिंह उपस्थित रहे।