दालमंडी में VDA का एक्शन, पांच भवनों का ध्वस्तीकरण, सुबह 6 बजे ही शुरू हो गई कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दालमंडी में विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की गई। सोमवार की सुबह 6 बजे से ही भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजरर इलाके में चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई। वहीं ड्रोन से भी नजर रखी गई। 

विकास प्राधिकरण की ओर से दालमंडी इलाके में पांच भवन च्ह्नित किए गए थे। प्राधिकरण ने सोमवार की सुबह भवनों के ध्वस्तीकरण का अभियान शुरू कर दिया गया। अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही। दालमंडी क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। 

123

विकास प्राधिकरण की टीम ने भवनों से संबंधित निर्धारित कार्रवाई पूरी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान नियमानुसार चलाया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी गई और जरूरत के अनुसार व्यवस्था बनाई गई। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हलचल बनी रही।

Share this story