वाराणसी के सिगरा बस स्टैंड की कथित वसूली लिस्ट हुआ वायरल, आजाद अधिकार सेना ने की जांच की मांग

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को वाराणसी रोडवेज के समीप चल रहे अवैध बस स्टैंड और वसूली की लिस्ट भेजी है। आरोप है कि सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज के समीप एक अवैध बस स्टैंड का संचालन करवाया जा रहा है। अवैध बस स्टैंड चल रहा है, जहां वाराणसी से प्रयागराज के बीच चलने वाली छोटी निजी बसों से खुलेआम धनउगाही की जा रही है। 
Vns
आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आरोप है कि यह धन उगाही स्थानीय पुलिस तथा रोडवेज उपकेंद्र कर्मियों के परस्पर मिलीभगत से कुछ अपराधिक व्यक्तियों के सहयोग से की जा रही है। आरोप है कि जिन गाड़ियों पर नो (NO) लिखा होता है, उससे वसूली नही किया जाता है। इसके अलावा अन्य वाहनों से 100 प्रतिदिन और 1500 रुपए महीने की वसूली की जाती है।
अमिताभ ठाकुर ने इस वसूली का एक लिस्ट भी संलग्न करते हुए उत्तर प्रदेश डीजीपी से जांच करवा उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही वसूली का लिस्ट सामने आने के बाद अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। 

Share this story