वाराणसी : बियर पार्टी के बाद बार के बाहर बवाल, पुलिस के सामने भिड़े युवा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के एक बार के बाहर बियर पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों पक्षों के युवक पुलिस की मौजूदगी में ही एक-दूसरे से भिड़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बार में बियर पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बार से बाहर निकलने के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के युवक आपस में मारपीट करने लगे। वायरल वीडियो में कई युवक एक-दूसरे पर हमला करते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ देर तक हंगामा जारी रहा।
 

123

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सिगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने चेतगंज के हैबीपुरा निवासी वैभव जायसवाल, शिवपुर निवासी शाहिद खान और सिगरा के दयानगर निवासी समीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

Share this story