वाराणसी : पारिवारिक कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव में शुक्रवार को युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार भट्ठी गांव निवासी योगेंद्र कुमार पटेल (38 वर्ष) के परिवार में कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते उन्होंने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो युवक का शव फंदे से लटका मिला।

सूचना पर थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this story