वाराणसी : कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट स्थित मकान के कमरे में अपूर्वा सिंह पत्नी नागेंद्र सिंह (38) का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही। 


जानकारी के अनुसार नागेंद्र सिंह का बेटा विभु कक्षा नौ में पढ़ाई करता है। किसी कारणवश आज स्कूल वाहन लेने नहीं आया। इस पर नागेंद्र सिंह उसे बाइक से स्कूल छोड़ने चले गए। जब वापस घर आए तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अपूर्वा की आवाज नहीं आई। इस पर दरवाजा तोड़कर किसी तरह अंदर दाखिल हुए। अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गए। पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। 


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत पति से जानकारी ली। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 

Share this story