वाराणसी : चिंतामणि गणेश मंदिर में महिला के गले चेन उड़ाने की कोशिश, घटना से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध चिंतामणि गणेश मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला के गले चेन उड़ाने की कोशिश की गई। भुक्तभोगी ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को पकड़ लिया। उससे पूछताछ कर रही है। 

बिहार निवासी महिला गणेश चतुर्थी के दिन चिंतामणि गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। उसी दौरान महिला चोर ने श्रद्धालु के गले से सोने की चेन उड़ाने की कोशिश की। भुक्तभोगी ने तत्काल शोर मचाया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। 

123

घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए अस्सी चौकी के एसआई किशन सोनी ने स्थानीय लोगों की मदद से चैन काटने वाली महिला को मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी महिला को तत्काल भेलूपुर थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में अस्सी चौकी प्रभारी एसआई किशन सोनी के साथ उपनिरीक्षक रश्मि जायसवाल, कांस्टेबल सुनील सरोज, महिला कांस्टेबल सपना शर्मा, कांस्टेबल सर्विस कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share this story