वाराणसी : हादसे में घायल महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चौबेपुर थाना अंतर्गत ड्योढ़ापर बरियासनपुर गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरियासनपुर ड्योढ़ा निवासी 65 वर्षीय श्याम प्यारी पत्नी बुल्लू रविवार देर शाम गांव में आयोजित एक लड़की की छेकाई रस्म में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान समारोह में आए कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन चालक से चाबी लेकर वाहन चलाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर श्याम प्यारी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। मृतका का मायका सीवों चौबेपुर में बताया गया है। मृतका के भाई एवं एशियाड ओलंपिक धावक गुलाब चन्द पटेल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share this story