Varanasi Weather : वाराणसी में चार दिन बारिश का यलो अलर्ट, दो डिग्री गिरा तापमान
वाराणसी। तीन दिन धूप के बाद शनिवार को दिन में रुक-रुककर बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। शहर का तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में तीन से चार दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून की दस्तक के बाद कई दिनों तक लगातार बारिश हुई। लेकिन बारिश का दौर थमके बाद तीन दिनों तक धूप हुई। इससे तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और लोगों को गर्मी व उमस का आभास होने लगा। शनिवार को मौसम ने करवट ली। दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे तापमान दो डिग्री नीचे चला गया।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बनारस में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से तेज बारिश हो सकती है। शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

