Varanasi Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बारिश के आसार, तापमान में गिरावट 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। देश के पश्चिमी हिस्से में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ वाराणसी समेत पूर्वांचल के मौसम को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को जिले में आंशिक बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने वातावरण को शुष्क बनाए रखा। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर शुरू हो जाएगा, जो 27 मार्च तक लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश और वाराणसी तक पहुंच सकता है।

Share this story