Varanasi Weather : फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के आसार, जानिये इस हफ्ते के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जनवरी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी धूप तो कभी बदली और धुंध का दौर जारी है। एक पश्चिमी विक्षोभ फिर एक्टिव होगा। इससे बदली के साथ ही बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। 

winter

सोमवार की सुबह से ही अच्छी धूप खिली है। रविवार को भी मौसम ऐसा ही था। इसकी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। बुधवार तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। 30 तारीख को आसमान में बादल छा सकते हैं। 31 जनवरी को बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद ठंड बढ़ सकती है। 

winter

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बर्फीली हवाएं चल रही हैं, लेकिन वाराणसी में इनका असर नहीं है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके चलते बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को दोबारा कड़ाके की ठंड का आभास हो सकता है।

winter

Share this story