Varanasi weather : कमजोर हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगा पारा, घटेगी ठंड, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोत्तरी के आसार हैं। तीन दिन तक तापमान बढ़ने के बाद फिर नीचे जाएगा। उसके बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं। 

गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम होकर 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम होकर 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से तापमान में इजाफा होगा। पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। तीन दिन के बाद फिर तापमान में गिरावट आएगी। उसके बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Share this story