Varanasi Weather: फिर एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल बुधवार को वाराणसी और चंदौली समेत आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 अप्रैल गुरुवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व तपिश से राहत मिलेगी। 

123

15 अप्रैल के बाद से गर्मी से रंग दिखाना शुरू किया। वाराणसी में तेजी से गर्मी बढ़ी। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं 30 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से चली लू ने लोगों को झुलसाया। हालांकि दो दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। नम पुरवा हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई। वहीं तपिश भी कम हो गई। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। उसके प्रभाव से बुधवार और गुरुवार को बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है।

Share this story