Varanasi Weather : पछुआ हवा ने गिराया तापमान, रात में बढ़ी सर्दी, जानिये आगे के मौसम का हाल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पछुवा हवा के प्रभाव के चलते अब सर्दी बढ़ने लगी है। रात का तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में लगभग 11 डिग्री का अंतर है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो नवंबर में सर्दी बढ़ेगी। वहीं कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो सकता है। 

चक्रवाती तूफान का असर समाप्त होने के बाद मौसम साफ हो गया है। दिन में धूप खिल रही है। धूप के साथ ही पछुआ हवा चल रही है। इससे तापमान में क्रमशः गिरावट आ रही है। सोमवार को दिन का तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में कोहरे का प्रकोप दिख सकता है। इससे साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। रात और सुबह के वक्त ठंड बढ़ेगी।

Share this story