Varanasi Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलेगा मौसम, 4 दिन बारिश का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वाराणसी में मौसम बदलेगा। 19 से 22 मार्च तक 4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हवा के साथ बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, फसलों के लिए यह बरसात नुकसानदायक साबित हो सकती है। 

तापमान की बात करें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 से 22 मार्च के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Share this story